राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
भजन संध्या के बाद मध्यरात्रि में हुआ भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव
खितौली। RPKP INDIA NEWS
बरही तहसील अंतर्गत ग्राम खितौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से जुड़े भजनों एवं धार्मिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भजन संध्या के पश्चात रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का शुभ मुहूर्त आते ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव मनाते हुए पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तहसीलदार बरही, पुलिस चौकी प्रभारी, विधायक प्रतिनिधि काशी गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, सरपंच सुकसेन सिंह, मिथलेश त्रिपाठी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष विजय दुबे, रमाकांत तिवारी, संतोष सिंह क्षत्रिय, चिंतामणि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लेते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
✍️ मनोज तिवारी
RPKP INDIA NEWS
खितौली
