दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

दिव्यांगजनों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

भोपाल। RPKP INDIA NEWS
भारतीय जनता पार्टी के दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश शासन के मंत्री उदय प्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन एवं पूर्व सांसद व जिला प्रभारी आलोक संजर ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक ने की। बैठक में दिव्यांगजनों तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रकोष्ठ के सह संयोजक समीर दीक्षित, पर्वतराव धोटे, ब्रज किशोर शर्मा, आशीष चंदेल, सुदामा विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, बादल राजाराम शिवहरे, अजय सिंह कुशवाहा, ललित चावला, विजय राजपूत, अनुराग रावत, चंदल मालवीय, श्रीमती मोनिका तिवारी एवं रवि मालवीय उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें