भाजपा मंडल कैमोर की मासिक बैठक संपन्न, सेवा संकल्प अभियान को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

 बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर

कैमोर। RPKP INDIA NEWS
भाजपा मंडल कैमोर की मासिक कामकाजी बैठक नगर परिषद सभागार में आयोजित की गई जिसमें मंडल प्रभारी एवं जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के उपाध्यक्ष श्री उदय राज सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा मंडल कैमोर अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर, मंडल प्रतिनिधि गुरदीप सिंह बेदी एवं वरिष्ठ पार्षद सुरेश परौहा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष आश्चर्य तिवारी द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए उनके सफल संचालन के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति भी की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की कार्ययोजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री अमित तिवारी, एल्डरमैन श्रीमती किरण बर्मन, श्रीमती निशा विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, मंडल मंत्री रामजी कोरी, रमाकांत तिवारी, पवन बर्मन, जागेश बर्मन, भोले मिश्रा, नीरज साहू, रोहित दाहिया, कन्हैया गुप्ता, किशन अग्रवाल, शुभम त्रिपाठी सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
            मीडिया प्रभारी
         भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें