गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की कलेक्टर श्री तिवारी ने जानी हकीकत गर्भवती महिलाओं का ऑनलाइन पंजीयन और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

(कटनी) मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बिलहरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति जानी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन पंजीयन, एएनसी जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला अथवा बच्चा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। कलेक्‍टर एवं एसपी ने यहा टीबी मरीजों को पोषण बास्‍केट का वितरण भी किया। इस दौरान एसपी श्री अभिनव विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम कटनी श्री जीतेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें