मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, घंटाघर पर पुतला दहन
मैहर। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मैहर ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस परिसर से घंटाघर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल
ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दों के अनुसार हटाए गए मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने की मांग की। कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने और संदिग्ध बदलावों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग रखी।
कांग्रेस द्वारा देशभर में SIR को लेकर ऐसे ही सवाल उठाए जा रहे हैं और लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। यह आंकड़ा कांग्रेस के दावे के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा- मतदाता अधिकारों की सुरक्षा जरूरी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में होने वाले किसी भी बदलाव की प्रक्रिया स्पष्ट और निष्पक्ष होनी चाहिए।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू भैया, विधानसभा प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दीपा मिश्रा, सेवा दल जिला अध्यक्ष अरुण तनय मिश्रा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा रामनिवास उरमालिया, नागेंद्र नाथ, केशव प्रसाद चौरसिया, रमापति गौतम, डॉ. विष्णु दत्त पांडे, चूड़ामणि बाड़ोलिया, अमृतलाल पटेल, बैजनाथ कुशवाहा, मुन्ना रमेश प्रजापति, रामभद्र पांडे, जितेंद्र कुशवाहा, अमजद खान, दीपक मिश्रा, मनोज सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, पंकज कुशवाहा, महेंद्र त्रिपाठी, विपिन सिंह बघेल, देवेंद्र अग्रवाल, रामावतार चौरसिया, कुलदीप पाठक, मिंटू सिंह, नित्यानंद तिवारी, समर्पण शुक्ला, यशवंत सिंह चंदेल, रविंद्र सिंह गुड्डू, शशांक पटेल, ऋषिकेश पांडे, शारदा पटेल, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद नसीम, फारूक, सोमदत्त साकेत, सुषमा जरिया, जीवनलाल कुशवाहा, अयोध्या कुशवाहा, रामाश्रय उपाध्याय, विकास सिंह, सावंत गुप्ता, राजमणि, प्रमोद सिंह, हेमंत, ईश्वर दिन कुशवाहा, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश पटेल, रजनीश बुनकर, संजय मिश्रा, नीरज पटेल, अशोक सिंह, रामकृष्ण, सीता प्रसाद, रामदास पटेल, विजय सिंह, मुन्ना सिंह, गणेश तिवारी, इंद्रपाल सिंह, अजय त्रिपाठी, सुनील कोरी, दिनेश सिंह, अक्षय कुमार दाहिया, कुलदीप तिवारी, बद्री कुशवाहा, कुंजीलाल कुशवाहा और राजाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

