मैहर गौरव दिवस पर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसिंग की हुई सराहना

मैहर। RPKP INDIA NEWS मैहर गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नवागत थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अभिषेक सिंह परिहार को बधाई दी।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी के कर्तव्यनिष्ठा और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की गई।

अभिषेक सिंह परिहार का सम्मान मैहर पुलिस के लिए भी गौरव का विषय रहा। कार्यक्रम में उनके द्वारा कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें