मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा
कटनी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिला कलेक्टर एवं संभागायुक्त सहित अधिकारियों से बाढ़ आपदा एवं राहत, कानून व्यवस्था, धान खरीदी, वनाधिकार पट्टे सहित प्राथमिकता के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जिलेवार समीक्षा की। कटनी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर शशिभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, वन मण्डलाधिकारी रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, डिप्टी कलेक्टर संघमित्रा गौतम, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, उप संचालक कृषि ए0के0 राठौर, जिला आपूर्ति अधिकारी पी0के0 श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभय मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे, महिला बाल विकास अधिकारी नयन सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुधवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में जिलेवार बाढ एवं आपदा राहत, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कानून व्यवस्था एवं कालाबाजारी तथा मिलावट के विरूद्व अभियान, ट्रांसफार्मर एवं बिजली संबंधी शिकायतों का निपटारा, नवीन पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण, पथ विक्रेता उत्थान योजना (शहरी एवं ग्रामीण), वनाधिकार पट्टो के संबंध में, बिजली बिलो में राहत तथा विद्युत संबंधी शिकायतो का निराकरण, किसान, दुग्ध उत्पादकों एवं मछली पालको को क्रेडिट कार्ड एवं ऋण उपलब्धता, स्व-सहायता समूहों का सशक्तिकरण, अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा तथा जेईई/नीट परीक्षार्थियों की परिवहन व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

