माँ शारदा मैहर के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, सप्तमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई दिव्य आरती

देश-दुनिया के श्रद्धालुओं ने किए मातारानी के दिव्य दर्शन

मैहर। शक्ति की अधिष्ठात्री माँ शारदा की पावन नगरी मैहर स्थित माँ शारदा मंदिर में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।माता के दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं के मन में विशेष उत्साह रहा।नवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्रातःकाल माँ शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी पवन पांडेय जी महाराज द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार माता की दिव्य आरती संपन्न की गई।

आरती के दौरान भक्तिभाव और माँ के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव विशेष रूप से दिखाई दिया। माँ शारदा के सप्तमी स्वरूप के दर्शन और आरती का लाभ देश-विदेश में निवास करने वाले श्रद्धालु भी प्राप्त कर रहे हैं। भक्तजन अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं।

शारदीय नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम, साधना और शक्ति की उपासना का भी अवसर है। माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूप हमें साहस, सदाचार, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। माँ शारदा के प्रति श्रद्धा रखने वाले भक्तों के लिए यह पावन पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक चिंतन का संदेश लेकर आता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें