आशीष सोनी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कैमोर मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

कैमोर। RPKP INDIA NEWS
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति के तहत कैमोर मंडल के कार्यकर्ता आशीष सोनी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कैमोर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खेडलवाल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार की गई है। वहीं, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी तथा जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन के मार्गदर्शन और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन’ एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येन्द्र पाठक की सहमति से श्री सोनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आशीष सोनी की नियुक्ति पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
            कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें