मैहर के धनवाही में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, रीवा महापौर अजय मिश्रा रहे मुख्य अतिथि।
मैहर। RPKP INDIA NEWS
मैहर जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत धनवाही में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल के नेतृत्व में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में क्षेत्र के हज़ारों ग्रामीण और आम नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरे मैदान में भारी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में कई विशिष्ट अतिथि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथि गोविंद पटेल, वीरेंद्र सिंह बुंदेला नकतरा , नागेंद्र सिंह चौहान सरपंच, उमरी फिफरी , संतोष सोनी, अशोक चौबे, मनीष पटेल, चूड़ामणि बड़ौलिया, प्रभात द्विवेदी, अयोध्या जायसवाल, पंकज कुशवाहा, विपिन सिंह, यशवंत सिंह, विक्रम शुक्ला, पुष्पराज सिंगरौल, रामप्रकाश तिवारी, चंचल द्विवेदी, सतेंद्र कुशवाहा, सुखलाल कुशवाहा, रामसुजन पाण्डेय, अमृतलाल पटेल, शशांक पटेल, विनोद सिंह और नकछेदी लाल कुशवाहा सहित क्षेत्र के तमाम ग्रामीण जन।
परंपरा के अनुसार रावण दहन से पूर्व एक रंगारंग भक्तिमय आर्केस्ट्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत, असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक भगवान श्रीराम के संदेश के साथ भव्य रूप से रावण दहन का मुख्य कार्य संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफल और ऐतिहासिक आयोजन पर आयोजन समिति एवं आयोजक किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने उत्सव में पधारे सभी क्षेत्रवासियों, अतिथियों और ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
✍️ सुनील कुमार दाहिया
RPKP INDIA NEWS
सरला नगर,मैहर
