ग्राम पंचायत कांटी के सामुदायिक भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
(कटनी) मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्राम पंचायत कांटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया साथ ही भवन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी सहित भी उपस्थित रहे। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव पर जोर भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर कांटी का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर एएनसी पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए और गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराया जाना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को अस्पताल में प्रसव कराने के लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया जाए। संस्थागत प्रसव से प्रसव के दौरान मां और नवजात को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी और उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी।
