सतना हाफ मैराथन 2026 का सप्तम संस्करण उत्साहपूर्वक संपन्न
सफल प्रतिभागी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
(सतना) शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के ग्राउंड में पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित सतना हाफ मैराथन 2026 के सप्तम संस्करण का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने सहभागिता की। हाफ मैराथन मे हिस्सा लेने वाले सफल प्रति भागियो को बाद में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, आनंद विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, संजीव कंकर, सतना महापौर योगेश ताम्रकार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय तथा कार्यक्रम के आयोजक एवं न्यास के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, मणिकांत महेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
