कृषि में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए सलकनपुर में सम्मानित हुईं जबलपुर की प्रगतिशील कृषक अंशुमाला धगट

कलेक्टर ने दी बधाई

(जबलपुर) आत्मा परियोजना अंतर्गत कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जबलपुर की प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती अंशुमाला धगट को सीहोर जिले के सलकनपुर में आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव में प्रतिष्ठित स्व. प्रभाकर राव केलकर स्मृति गोवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महोत्सव में विभिन्न जिलों के कृषकों के बीच 24, 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में श्रीमती धगट ने जबलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सम्मान के तौर पर उन्हें एक लाख एक हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें