सीमित संसाधनों को मात देकर सिंगरौली की बेटी नीलम पनिका ने पास की MPPSC परीक्षा, माता पिता दोनों शिक्षक

नीलम पनिका ने एमपीपीएससी में लहराया परचम, बनीं सहकारिता निरीक्षक

छतरपुर। RPKP INDIA NEWS मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में सिंगरौली जिले की बेटी नीलम पनिका ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरई तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कठेरी (पोस्ट रजनिया) की निवासी नीलम पनिका का चयन सहकारिता निरीक्षक (Cooperative Inspector) के सम्मानजनक पद पर हुआ है।

नीलम एक शिक्षाविद परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रामप्रसाद पनिका और माता आनरकली पनिका दोनों ही पेशे से शिक्षक हैं। माता पिता के मार्गदर्शन और नीलम की अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन व निरंतर तैयारी के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर

जैसे ही नीलम की सफलता की खबर गांव और क्षेत्र में पहुंची, वैसे ही हर तरफ खुशी का माहौल छा गया। परिजनों, ग्रामीणों और मित्रों ने नीलम के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं कीं।

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

नीलम की यह शानदार उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के उन तमाम युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो और सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

✍️ पंकज पाराशर
RPKP INDIA NEWS
        छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें