मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान बना ग्रामीणों के लिए वरदान, 7 आवेदकों को दिलाया जमीन पर कब्जा

कलेक्टर श्री तिवारी की पहल से ग्राम तिलमन में हुआ त्वरित निराकरण, पांच दिनों में मिली राहत; दो अन्य प्रकरणों में सीमांकन पर बनी सहमति

(कटनी) – अपनी ही जमीन पर हक पाने के लिए इंतजार कर रहे ग्राम तिलमन के छह ग्रामीणों के लिए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान खुशियों की सौगात लेकर आया। ढीमरखेड़ा में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को आवेदन देकर अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने का आग्रह किया था। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तहसीलदार ढीमरखेड़ा श्री नितिन पटेल को मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व अमले ने ग्राम तिलमन पहुंचकर 9 आवेदनों पर कार्रवाई की। इनमें से 7 आवेदकों को उनकी भूमि का मौके पर कब्जा दिलाया गया।कलेक्टर की पहल पर पांच दिनों के भीतर ही उनकी समस्या का समाधान हुआ और अपनी जमीन पर कब्जा मिलने से उनके चेहरों पर खुशी लौट आई।

इन्हें मिला कब्जा

तहसीलदार ढीमरखेड़ा श्री पटेल ने बताया कि जिन 7 आवेदकों को कब्‍जा दिलाया गया है,  उनमें शंकर पिता छुटैया कोल, सत्यावती पति सीताराम दहायत, नीमा बाई पति कालू कोल, रेखा बाई पति संतलाल कोल,  कमला बाई पति रामजी कोल, कपसा बैया पति मंगल गौड़, सुमन बाई पति मनसुख कोल शामिल है।

शेष दो प्रकरणों में क्रमशः कुसुम बाई एवं ज्ञान बाई का अनावेदक गण के साथ कब्जे के स्थान को लेकर विवाद था जिसके कारण सीमांकन उपरांत अपने- अपने जगह पर काबिज होने सहमति बनी।इस प्रकार मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के 5 दिनों के भीतर ही 7 ग्रामीणों को उनकी जमीन पर कब्जा मिल गया। इससे ये सभी आवेदक जमीन का मालिकाना हक पाकर बेहद खुश हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें