देशभर में गूंजेगी उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह की सुरमयी गूंज, कलेक्टर, सांसद और विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की जनभागीदारी की अपील
मैहर। RPKP INDIA NEWS मैहर में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं ।
कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी , सांसद गणेश सिंह , एसडीएम दिव्या पटेल एवं विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने क्षेत्रवासियों सहित आसपास के जिलों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार होर्डिंग और अन्य माध्यमों से देश-प्रदेश में किया जाएगा।
आयोजन में 12 नवंबर को स्थानीय कलाकारों का पूर्वरंग , 13 से 15 नवंबर तक संगीत प्रस्तुतियां, 12 से 15 नवंबर तक फूड फेस्टिवल तथा 14 एवं 15 नवंबर को हेरिटेज वॉक आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
✍️ सुनील कुमार दहिया
RPKP INDIA NEWS
मैहर

