भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में किया दीपदान
महाकाल लोक की तरह ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट का वनवासी राम लोक होगा निर्माण

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां अन्य देशों में पर्यटन की दृष्टि से ही विभिन्न स्थानों का विकास होता है, वहीं हमारे देश में नागरिकों के लिए तीर्थाटन की दृष्टि से धार्मिक महत्व के स्थानों के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाता है। भारतीय संस्कृति की यही विशेषता है कि ऐसे स्थानों पर आने से सभी के मनोभाव पावन हो जाते हैं। चित्रकूट क्षेत्र का विकास भी इसी अवधारणा पर केंद्रित है। उज्जैन के महाकाल लोक की तरह ओरछा में राम राजा लोक और चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें