फसल नुकसानी सर्वे के लिए कलेक्टर द्वारा तहसीलवार दलों का गठन किया गया –

( रतलाम )

जिले में विगत दिनों अतिवृष्टि से फसल नुकसानी के सर्वेक्षण के लिए कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड द्वारा सर्वेक्षण दलों का गठन किया गया है। तहसीलवार गठित सर्वेक्षण दलों में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पटवारी तथा बीमा प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।
गठित दल तीन दिवस में फसल नुकसानी का सर्वेक्षण करके संबंधित तहसीलदार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा तहसीलदार अपने क्षेत्र की 10 प्रतिशत जांच स्वयं भी करेंगे। तहसीलवार गठित दलों के तहत रतलाम ग्रामीण तहसील के लिए श्री ब्रजमोहन सोलंकी, श्री तरुण रघुवंशी, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी तथा श्री बसंतसिंह सम्मिलित किए गए हैं। इसी प्रकार रतलाम शहर तहसील के लिए श्री एन.एस. राठौर, श्री मेहरबान सिंह, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी तथा श्री बसंतसिंह सम्मिलित किए गए हैं।
आलोट तहसील के लिए श्री महेन्द्र बाडिया, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, श्री मनीष प्रजापति, ताल के लिए श्री अशोक दमोदरे, श्री दिनेश टोकरे, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, श्री मनीष प्रजापति सम्मिलित किए गए हैं। सैलाना तहसील के लिए श्री व्हाय.एस. रावत, श्री सुनील अवासिया, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, श्री दीपक मेहता सम्मिलित किए गए हैं। बाजना तहसील के लिए श्री विरेन्द्रसिंह मुनिया, श्री जितेन्द्र राजावत, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, श्री आशीष शर्मा सम्मिलित किए गए हैं। रावटी के लिए श्री जितेन्द्र निनामा, श्री रमेशचन्द्र मालवीय, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, श्री आशीष शर्मा सम्मिलित किए गए हैं। जावरा तहसील के लिए श्री बी.आर.एस. चन्द्रावत, श्री रामविलास वक्तारिया, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, श्री विनोद प्रजापत सम्मिलित किए गए हैं तथा पिपलौदा तहसील के लिए श्री अशोक कुमार कुशवाह, श्री सलामुद्दीन मंसूरी, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी तथा श्री सुरेशचन्द्र जाट सम्मिलित किए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें