जिला टेंट व्यवसायी संघ कटनी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

( कटनी )

जिला टेन्ट व्यवसायी संघ कटनी ने जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शासन के द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन एवं दिशा निर्देश प्रदान किए जाएं जिससे हम लोग भ्रम की स्थिति में नहीं रहे। टेंट व्यवसायियों ने शासन की गाइडलाइन को पूर्णतः पालन करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस अवसर पर संगठन सचिव फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन एवं कटनी प्रभारी राजू रजक, वसीम खान, हरचरण सिंह खनुजा , राजीव, हरजीत, शिव जायसवाल, निलेश अग्रहरी, रामस्वरूप, अरख ,मतीन खान एवं समस्त टेंट व्यवसाई उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : मतीन खान जिला ब्यूरो कटनी

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें