जिले की प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, चारों विधानसभा क्षेत्रों में 10,04,761 मतदाता दर्ज

कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न, 11 दिसम्बर तक दर्ज होंगी दावे-आपत्तियां

(सीधी) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सीधी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी दी गई।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें