वन मंत्री कुंवर विजय शाह के साथ विजयराघवगढ़ विधायक ने किया क्षेत्र का दौरा

( विजयराघवगढ़ )

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्म स्थली एवं क्षेत्र के लोगो को अपना परिवार मानने वाले क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा संकट में मसीहा बनकर मदद करते हैं । हाल ही में विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे गांव बगदरा बगदरी में किसानों की फसलों को हाथियो द्वारा नुकसान पहुंचाया गया जिसकी खबर मिलते ही माननीय विधायक महोदय प्रदेश के वन मंत्री माननीय कुंवर विजय शाह जी के साथ क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। माननीय मंत्री जी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि हाथियों द्वारा किये गये फसलों के नुकसान का मुआवजा शासन द्वारा दिलाया जाएगा। माननीय विधायक जी ने एसडीएम को ग्राम जगुआ एवं बम्होरी के किसानों का भी फसल का नुकसान का आकलन कराते हुए उन्हें भी मुआवजा दिलाने की बात कही।

रिपोर्ट: जागेश्वर प्रसाद मिश्रा के साथ कैमरामैन मुकेश बर्मन

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें