बैंकों के द्वारा किया जा रहा है प्रताड़ित – महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

( कटनी )

फाइनेंस बैंकों के द्वारा प्रताड़ित करने हेतु जिला कलेक्टर एवं जिला एसपी को महिलाओं के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। सभी महिलाओं का कहना है कि किसी का पति ऑटो चलाता है, किसी का हाथ ठेला चलाता है, किसी का पति मजदूरी करता है , किसी का पति प्राइवेट दुकानों में नोकरी करते हैं , लाक डाउन लगने के कारण बस स्टैंड व रेलवे बंद हो जाने से सभी का काम बंद हो गया। इस कारण सभी की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है और वह किस्त देने में बिल्कुल असमर्थ हैं पर बैंक कर्मचारियों के द्वारा इन महिलाओं के घर जाकर डराया व धमकाया जाता है। बैंक वाले कहते हैं कि घर बेचो सामान बेचो मरो चाहे जियो किस्त दो। नहीं तो घर का सामान लेकर जायेंगे। हमारे पास कई तरीके हैं पैसे वसूलने के । 4-6, लोग आकर महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं। सभी महिलाओं ने माननीय कलेक्टर महोदय एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्यायोचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है ।

रिपोर्ट : राजेश कुमार तिवारी आर पी के पी इंडिया न्यूज़ कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें