भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

(जबलपुर)  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आज जिले के सभी विकासखंडों में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की साप्ताहिक कक्षाओं के दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, बलिदान, अदम्य साहस, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तथा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें