MP ने रचा इतिहास: पीएम स्वनिधि योजना में बना देश का नंबर-1 राज्य, इंदौर, सारणी और बालाघाट ने भी मारी बाजी

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार-2026’ समारोह में मध्यप्रदेश को मिले दो बड़े राष्ट्रीय पुरस्कार। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित, जानिए कैसे रेहड़ी-पटरी वालों की बदली तकदीर

  • इंदौर नगर निगम: मिलियन प्लस सिटी (10 लाख से अधिक आबादी) श्रेणी में देश में प्रथम स्थान।
  • सारणी नगर पालिका परिषद: टाउन सिटी श्रेणी में देश में द्वितीय स्थान।
  • बालाघाट नगर पालिका परिषद: टाउन सिटी श्रेणी में देश में तृतीय स्थान।
खास बात यह है कि जनजातीय बाहुल्य जिले बालाघाट को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना यह साबित करता है कि योजना का लाभ प्रदेश के दूरस्थ अंचलों और आदिवासी वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
आंकड़ों में समझें मध्यप्रदेश की बड़ी कामयाबी
पीएम स्वनिधि योजना ने प्रदेश के छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को बिना किसी गारंटी के लोन देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। प्रदेश के प्रदर्शन पर एक नजर:
  • 10.87 लाख से ज्यादा लाभार्थी: प्रदेश में अब तक 10 लाख 87 हजार से अधिक पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को इस योजना से जोड़ा गया है।
  • ₹2,827 करोड़ से अधिक का लोन: कुल 17 लाख 22 हजार से ज्यादा लोन प्रकरणों के माध्यम से करीब 2,827.84 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता बांटी गई है।
  • महिला सशक्तिकरण की मिसाल: इस योजना के कुल लाभार्थियों में लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं हैं, जिससे परिवार की आय बढ़ी है और महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।
  • डिजिटल क्रांति और कैशबैक: प्रदेश के 7.61 लाख से अधिक छोटे दुकानदारों ने डिजिटल लेनदेन अपनाया है, जिसके बदले उन्हें 59.72 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैशबैक भी मिला है।
टीम वर्क का नतीजा: विभाग ने दी बधाई
नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों, बैंकिंग संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और मैदानी कर्मचारियों को बधाई दी है। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में भी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और स्वरोजगार से जोड़ने का यह अभियान और तेजी से जारी रहेगा।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें