कार्यालयीन समय में अनुपस्थिति पर कलेक्टर सख्त, 9 शासकीय कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के दिये निर्देश

कार्यालयीन समय में अनुपस्थिति पर कलेक्टर सख्त, 9 शासकीय कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के दिये निर्देश

(कटनी) – शासकीय कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट की भू-अभिलेख शाखा के औचक निरीक्षण के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित मिले 9 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने सोमवार को सुबह 10:40 बजे भू-अभिलेख शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक श्री कौशलेन्द्र सिंह, तकनीकी सहायक श्री आशीष कुमार पाठक, पटवारी श्री दादूराम पटेल, श्रीमती पूजा सोनी, सुश्री रुचिता जैन, सुश्री एकता श्रीवास्तव, श्री अनिमेष यादव, भृत्य श्री राजलखन सिंह और पटवारी सुश्री यती चौरसिया अनुपस्थित पाए गए। कार्यालयीन समय में बिना सूचना अनुपस्थित रहने की इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सभी 9 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तिवारी ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने शासकीय सेवकों को समय की पाबंदी के साथ अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में भी औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें