अवैध रूप से मादक पदार्थो की बिक्री और भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करें
राज्यमंत्री ने ली पुलिस और आबकारी अधिकारियों की बैठक
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने विभिन्न थानों में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों और की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। थानों में जनवरी 2026 से अब तक दर्ज आबकारी प्रकरणों की जानकारी में बताया गया कि थाना कोठी में 93, रैगांव में 25, सिंहपुर में 52, नागौद में 233, सिविल लाइन में 173, सिटी कोतवाली में 217, कोलगवां में 400 (बाबूपुर चौकी सहित) प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किये गये है। सहायक आयुक्त आबकारी एस.के. उराव ने बताया कि रैगांव क्षेत्र में लाइसेंसी मदिरा की कुल 11 दुकानें संचालित है। आबकारी दस्ते और पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से मदिरा के विक्रय परिवहन और भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथाम के प्रभावी प्रयास किये जाये। अगले 15 दिनों में पुनः बैठक में समीक्षा की जायेगी।
