पुलिस मुख्यालय में संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया

(भोपाल)  संविधान दिवस के अवसर पर आज नवीन पुलिस मुख्यालय प्रांगण में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पंकज श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन कराया।

राज्य शासन के निर्णयानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्रित हुए और संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों एवं मूल भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें