भोपाल में CM मोहन यादव तो बैतूल में हेमंत खण्डेलवाल… PM मोदी के ‘मन की बात’ के लिए BJP ने बनाई खास तैयारी
29 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम का प्रसारण, प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ सुनेंगे प्रधानमंत्री का संबोधन
भोपाल । RPKP INDIA NEWS। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विशेष तैयारियां की हैं। रविवार, 29 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल बैतूल में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम का श्रवण करेंगे।
भोपाल में दिव्यांगजनों और महिलाओं के साथ सुनेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह 11 बजे भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लिंक रोड नंबर-3 स्थित संचालनालय सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यालय के पीछे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे दिव्यांगजनों और महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे।
बैतूल के आठनेर में रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल बैतूल जिले की बैतूल विधानसभा के आठनेर नगर मंडल पहुंचेंगे। वे बूथ क्रमांक-322 स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।
प्रदेश के सभी बूथों पर होगा कार्यक्रम
भाजपा की ओर से प्रदेश के सभी बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण की व्यवस्था की गई है। इस दौरान पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
भाजपा मीडिया प्रभारी
कैमोर
