कंप्यूटर की स्क्रीन पर हुनर की चमक, कलेक्टर ने विद्यार्थियों को सिखाया प्रैक्टिकल का हुनर आईटीआई बहोरीबंद में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण, विद्यार्थियों को अधिक से अधिक व्यावहारिक ज्ञान देने के निर्देश

(कटनी) कंप्यूटर की स्क्रीन पर उभरते अक्षरों और गणना के बीच आईटीआई बहोरीबंद में विद्यार्थियों का हुनर परखने पहुंचे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।कोपा ट्रेड की लैब में कलेक्टर ने छात्रा मधु विश्वकर्मा से एमएस वर्ड में अंग्रेजी टाइपिंग कराई। मधु ने तत्परता से टाइपिंग कर अपनी दक्षता प्रदर्शित की। इसके बाद छात्रा मधु लोधी से एमएस एक्सेल में पांच संख्याओं का जोड़ करने को कहा। छात्रा के प्रयास के दौरान कलेक्टर ने स्वयं गणना की प्रक्रिया समझाते हुए जोड़ पूरा किया। उन्होंने प्राचार्य को विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रायोगिक ज्ञान देने के निर्देश दिए।इसके बाद कलेक्टर ने सोलर डेफिसियंट ट्रेड लैब का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और प्रशिक्षण को बेहतर बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम बहोरीबंद श्री श्लोक वायकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें