पुलिस प्रशासन में व्याप्त अनियमितता निरंकुशता एवं तानाशाही के विरोध में शिवसेना का ज्ञापन

शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने जबलपुर पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान को जबलपुर पुलिस प्रशासन में व्याप्त अराजकता, निरंकुशता एवं तानाशाही के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने से पूर्व आईजी साहब को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तत्पश्चात शिवसेना प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं महिलाओं के साथ एक दुकानदार द्वारा मारपीट एवं जातिगत रूप से अपमानित करने दूसरा गोरखपुर थाने में खड़ी गाड़ी से उसके कलपुर्जे गायब होने की शिकायत की गई ! अंत में यह भी चेतावनी दी गई थी यदि मंगल बुध तक न्याय नहीं मिला तो ओमती टीआई के विरुद्ध एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध ओमती थाने के समक्ष शिवसेना द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया तिवारी, रवि बैन ( प्रदेश मीडिया प्रभारी) , शैलेंद्र बारी (जिला अध्यक्ष), रविंदर पाल चड्ढा (जिला आईटी सेल) , प्रमोद तिवारी (नगर प्रवक्ता) , सपना चड्ढा, नंदकिशोर राजपूत, हर्षित राजपूत, नितिन नामदेव इत्यादि शिवसैनिक उपस्थित थे। आईजी साहब ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही प्रकरण की जांच का आदेश देंगे।

रिपोर्ट : मुरारी लाल तिवारी जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें