शौचालय की मांग को लेकर देवगांव (रीठी) में ग्राम वासियों ने किया धरना प्रदर्शन
( कटनी )
कटनी जिला अंतर्गत रीठी तहसील के ग्राम देवगांव में लोगों द्वारा शौचालय निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामवासियों ने बताया कि गुरैया बाबा जहां पर पूरे ग्राम वासियों का निस्तार है वहां पर अवैध रूप से शौचालय बनाया जा रहा है। बस स्टैंड में जहां 15 वर्षों से शौचालय नहीं बना है वहां शौचालय बनाना जरूरी है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी बस स्टैंड में शौचालय बनाए जाने की मांग की गई थी और सक्षम अधिकारियों के द्वारा बनाने की अनुमति भी दे दी गई थी फिर भी वहां शौचालय नहीं बनाया गया। धरना प्रदर्शन में अशोक शर्मा उप सरपंच , सुभाष चौधरी, वीरा चौधरी,संतु आदिवासी, सेवाराम , मंकु, संजू बर्मन ,सनी, बबलू यादव ,लालजी, राम सुजान, वैशाली राम यादव, हेतराम सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: राजेश कुमार तिवारी कटनी

