किसानों ने हल्का पटवारी पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप- नही हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

( टीकमगढ़ )

तहसील खरगापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मन पसार के किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी संजय कुमार जैन को एक शिकायती आवेदन हल्का पटवारी रामलाल आदिवासी के खिलाफ दिया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि हल्का पटवारी मुख्यालय पर निवास नहीं करते हैं और ना ही कभी हल्का में आते हैं । जब किसान अपने कामों के लिए इनसे संपर्क करते हैं तो कभी भी इनका फोन नहीं लगता है। कोरोना वायरस जैसे संक्रमण के समय भी हल्का पर नहीं आए हैं स्थिति यह है कि हल्का पटवारी को किसान अभी तक पहचानते तक नहीं है। हल्का पटवारी 29 अगस्त 2020 को पहली बार हल्का मन पसार में आए थे । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि 2 तारीख को सभी ग्रामीणों को पट्टे दिए जाएंगे जिसके एवज में उन्होंने ग्रामीणों से पैसों की अवैध वसूली की एवं दस्तावेज भी जमा किए। इसके बाद हल्का पटवारी ने न ही पट्टा वितरित किए और ना ही ग्रामीणों के फोन उठा रहे हैं। गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के संबंध में बोला जाता है तो वह पैसों की मांग करते हैं । ग्राम में प्रधानमंत्री फसल बीमा में किसानों का पंजीयन नहीं किया गया है जबकि फसल को अति वर्षा से 80% नुकसान हो चुका है। ग्राम में लगभग 25 से 30 किसान ऐसे हैं जिनके आविवादित नामांतरण हैं जो हल्का पटवारी महोदय द्वारा किसानों से पैसे लेने के बाद भी आज दिनांक तक नामांतरण नहीं किए गए हैं। हल्का पटवारी द्वारा भारी अनियमितताएं अवैध पैसों की वसूली एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है ग्राम वासियो ने माननीय कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि हल्का पटवारी रामलाल आदिवासी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कर इनका स्थानांतरण किसी अन्य हल्का में कर दिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम सभी किसान भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

रिपोर्ट: शिवराज सिंह , टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें