दुर्घटनाओं को रोकने चिन्हित ब्लैक स्पॉट में बनाए जा रहे हैं स्पीड ब्रेकर

( कटनी )

कटनी पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात राघवेंद्र भार्गव एवम सिटी थाना प्रभारियों द्वारा चिन्हित किये गए ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक समाधान किये जा रहे है। यातायात प्रभारी लगातार कटनी जिले के समस्त ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगा रहे है और उन कमियों के दूर करने का प्रयास विभिन्न सरकारी रोड निर्माण एजेंसियों से करवाया जा रहा है। पिछले दिनों यातायात प्रभारी ने जुहला बायपास ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया था एवं जहां पर स्पीड ब्रेकर की कमी होना पाया, वहां पर स्पीड ब्रेकर लगाए गए और कटनी सिटी के ब्लैक स्पॉट पर एक हफ्ते में स्पीड ब्रेकर लगवाएं जाएंगे।

रिपोर्ट: मतीन खान जिला ब्यूरो कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें