आऊट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग से इनोवेशन प्रारंभ होता है- श्रीमती सिंधिया

( टीकमगढ़ )

अमेरिकन ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक के वाइस प्रेसिडेंट श्री कैली स्कीनर ने दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

संपूर्ण विश्व में कोविड महामारी के कारण जन जीवन असामान्य हो गया है इस संकट काल में खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया चुनौती को अवसर में बदलने और खेल के क्षेत्र में नित नए नवाचार को प्रारंभ कर क्रियान्वित करने में प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को श्रीमती सिंधिया ने लगभग दो घंटे अमेरिकन ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट श्री कैली स्कीनर के साथ ष् स्पोटर््स हाई परफारमेंस लीडरशिपष् प्रोग्राम के लाइव ऑनलाइन सेशन में चर्चा की। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण विश्व भर में खेल गतिविधियां बंद थी। प्रदेश में अनलॉक के बाद खिलाडि़यों के प्रशिक्षण का सिलसिला चरणबद्ध रूप से शुरू किया गया है। अब खिलाड़ी और प्रशिक्षक स्पोर्टस हाई परफारमेंस लीडरशिप प्रोग्राम की मदद से बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ष्आउट ऑफ द बॉक्सष् सोचने से ही इनोवेशन की शुरूआत होगी।
इस सेशन में श्री कैली स्कीनर ने बताया कि स्पोटर््स में इनोवेशन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विंस्टन चर्चिल के फेमस शब्द ष्छवू जींज ूम ींअम तनद वनज व िउवदमल, ूम ींअम जव जीपदाष् का उदाहरण देते हुए बताया जब आपके पास पैसे कम हों, तो आपको आउट ऑफ बॉक्स यानि क्रियेटिव आईडिया, क्रियेटिव थॉट, नई सोच से काम लेना चाहिए। उन्होंने इनोवेशन के प्रोसेस को त्रिस्तरीय बताया। त्रिस्तरीय इनोवेशन में आईडिया जनरेशन, प्राब्लम सॉल्विंग और इम्पलिमेंटेशन शामिल हैं।
श्री कैली ने स्केटिंग, थ्रो, रनिंग के उदाहरण के साथ बताया कि कैसे खेलों में इनोवेशन का उपयोग कर हाई परफारमेंस ओलम्पिक में अचीव किया जा सकता है। उन्होंने अपने सेशन में टेलेंट आइडेंटिफिकेशन तथा टेलेंट ट्रांसफर में अमेरिका में किए गए इनोवेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक टेलेंट स्काउटिंग कैम्प जो कि छव्भ् (ज्ीम छमगज व्सलउचपब ीवचमनिस) के लिए एक ऐड तैयार किया था, वह इतना इंस्पायरिंग था कि उसको देखकर नौ हजार से ज्यादा खिलाडि़यों ने इस टेलेंट स्काउटिंग कैम्प में स्क्रीनिंग कराई। इसी तरह उन्होंने अमेरिका के विभिन्न खेल संघों से अपने ऐसे खिलाडि़यों को चिन्हित करने को कहा जो उनके खेल में उतने सफल नहीं हुए, जितना उनमें टेलेंट था। ऐसे खिलाडि़यों को साइंटिफिक स्क्रीनिंग के माध्यम से खेल चेंज कराकर ओलम्पिक चैम्पियन बनाया। उन्होंने जिम्नास्टिक और पोल वॉल्ट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे जिम्नास्टिक की  ट्रेनिंग पोल वाल्ट में मदद करती है। कैसे जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग डायविंग में मदद करती है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग, टेलेंट आईडेंटिफिकेशन, टेलेंट ट्रांसफर पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान श्री कैली ने प्रश्नों के उत्तर भी दिए। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कैली स्कीनर का आभार जताया कि उन्होंने विस्तार से स्पोटर््स हाई परफारमेंस की इतनी विस्तृत और आउट ऑफ बॉक्स जानकारी दी।
इस अवसर पर संचालक, खेल और युवा कल्याण श्री पवन कुमार जैन, पुरूष एवं महिला हॉकी के मुख्य प्रशिक्षक श्री राजिन्दर सिंह, श्री परमजीत सिंह, घुड़सवारी प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ, वॉटर स्पोटर््स प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव, श्री दलबीर सिंह, पीजूष बरोई, एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्री एस.के. प्रसाद, विरेन्द्र डबास, सुश्री अनुपमा, बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री रोशनलाल सहित संचालनालय के सभी सहायक संचालक उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें