परिषद की पाठशाला जिले के 20 दूरस्थ स्थानों में संचालित हो रहा है आनलाईन कक्षाएं (कहानी सच्ची है)

( उमरिया )

      कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश के सभी स्कूले बंद है। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों की पढाई आनलाईन संचालित की जा रही है। इस कार्य में समाज भी आगे आया है। परिषद की पाठशाला द्वारा स्टूडेंट फार सेवा के तहत जिले के दूरस्थ 20 स्थानों में प्राइमरी के विद्यार्थियो के लिए आनलाईन कक्षाएं संचालित कर रहा है। परिषद की पाठशाला के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में गत तीन माह से ये कक्षाएं संचालित कर रही है।
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली,सहित नौरोजाबाद, मानपुर, मुदरिया, चंदिया, करकेली, घुनघुटी, कुमुरदु, आदि स्थानों मे  कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अपने गांव में ही रहकर परिषद की पाठशाला जारी किए हुए हैं। पाठशाला के संचालन में  परिषद कार्यकर्ता प्रेरणा तिवारी, पूजा श्रीवास, योगेंद्र सिंह, धनेश साहू, पूनम प्रजापति, रंजना विश्वकर्मा, उत्कर्ष माथुर, शैलेन्द्र शुक्ला, सहयोग दे रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें