कारीतलाई में विष्णुवराह को पर्यटक स्थल बनाने की माँग
( विजयराघवगढ़ )
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कारीतलाई में पुरातत्व विभाग की बेशकीमती मूर्तियां स्थित है । शासन द्वारा खुदाई में पूर्वकालिक महल की दीवार जिसमें परकोटों की अद्भुत छवि आज भी स्पष्ट दिख रही है । बताया जाता है की राजा कर्ण ने अपने नाम से कर्णपुराकारीतलाई ग्राम का निर्माण कराया था और कल्चुरियों द्वारा हर एक पत्थरों में मूर्तियों का स्वरूप तराशा गया था। यहां पर लगभग 10 फुट ऊंचाई के विष्णु बाराह की मूर्ति आज भी स्थित है तथा प्रत्येक बसन्त पंचमी को ग्राम पंचायत के सौजन्य से साप्ताहिक मेले का भब्य आयोजन भी कराया जाता है। तहसील क्षेत्र के लोगो की शासन व क्षेत्रीय विधायक से अपेक्षा है कि विजयराघवगढ़ विधान सभा के कारीतलाई को भी पर्यटक स्थल बनवाया जाय।
रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विजयराघवगढ़

