शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश सरकार का अर्थी जुलूस निकाल कर अंतिम संस्कार किया गया
( जबलपुर )
शिवसेना द्वारा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बारी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का अर्थी जुलूस मालवीय चौक में भारी पुलिस व्यवस्था के बीच में हत्यारों को अब तक गिरफ्तार नही किए जाने के विरोध में निकाला गया जिसमे आक्रोशित शिवसैनिकों ने प्रदेश सरकार का अर्थी जुलूस निकालकर अंतिम संस्कार संपन्न किया। आक्रोशित शिवसैनिकों द्वारा मांग की गई कि 3 दिन के अंदर यदि हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो प्रदेश भर में प्रदेश सरकार के इस अंतिम संस्कार का खारी उठावना एवं शोक श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ठाडेश्वर महावर ,पं कन्हैया तिवारी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना, रवि बैन प्रदेश मीडिया प्रभारी, तरुण महावर, शैलेंद्र बारी गजानन गुप्ता, आदि शिवसैनिक उपस्थित थे ।
रिपोर्ट : मुरारी लाल तिवारी जबलपुर

