24 घण्टे में सम्पूर्ण जिले में हुई अच्छी वर्षा, इस दौरान सर्वाधिक वर्षा हुई राजपुर में –
( बड़वानी )
पिछले 24 घण्टों में सम्पूर्ण जिले में अच्छी वर्षा हुई है। इस दौरान सर्वाधिक 48 मिलीमीटर वर्षा राजपुर में दर्ज हुई है। इस दौरान जिले में औसत रूप से 17.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है। विगत 24 घण्टे के दौरान जिले के 10 वर्षामापी केन्द्रों में से बड़वानी में 12.4 मिलीमीटर, पाटी में 19.5 मिलीमीटर, अंजड़ में 15 मिलीमीटर, ठीकरी में 15 मिलीमीटर, राजपुर में 48 मिलीमीटर, सेंधवा में 46 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 14 मिलीमीटर, वरला में 1.2 मिलीमीटर, पानसेमल में 2 मिलीमीटर, निवाली में 6 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक तक बड़वानी में 599.5 मिलीमीटर, पाटी में 651 मिलीमीटर, अंजड़ में 275 मिलीमीटर, ठीकरी में 552.4 मिलीमीटर, राजपुर 692 मिलीमीटर, सेंधवा 866 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 792 मिलीमीटर, वरला में 636.8 मिलीमीटर, पानसेमल में 1042 मिलीमीटर तथा निवाली में 904 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष आज के ही दिनांक तक बड़वानी में 750 मिलीमीटर, पाटी में 950 मिलीमीटर, अंजड़ में 0.0 मिलीमीटर, ठीकरी में 865.4 मिलीमीटर, राजपुर में 757 मिलीमीटर, सेंधवा में 1002.8 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 1045 मिलीमीटर, वरला में 981.9 मिलीमीटर, पानसेमल में 1080.3 मिलीमीटर एवं निवाली में 1076 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी।
