कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं बल्लभ भाई पटेल जी को किया याद
कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं बल्लभ भाई पटेल जी को किया याद

स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री माननीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयो जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में आयोजित की गई इस मौके पर अनूपपुर जिले के निर्माता बिसाहू लाल सिंह विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल की मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी गण उपस्थित रहे वही स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किया एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ ऐसे महान हस्तियों को याद किया गया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अलग-अलग वक्ताओं ने उनके संदर्भ में दो दो शब्द कहे गए ।
