आईसीयू वार्ड एवं सेंट्रल ऑक्सीजन सेंटर का विधायक एवं कलेक्टर ने किया उद्घाटन –

( मन्दसौर )

डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (DCHC) जिला चिकित्सालय मंदसौर में आईसीयू वार्ड एवं सेंट्रल ऑक्सीजन सेंटर का उद्घाटन मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया एवं कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा किया गया। विधायक श्री सिसोदिया ने कहा कि मंदसौर जिले के लिए बहुत ही अच्छी उपलब्धि है। पुराने मेडिकल वार्ड को तैयार कर नया आईसीयू वार्ड को 12 बेड एवं सेंट्रल ऑक्सीजन के लिए तैयार किए गए हैं। इसमें हृदय रोग एवं गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा और उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इस वार्ड का शुभारंभ किया गया है, इसे कल से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में 150 तथा जीएनएमटीसी में 200 बेड सेंट्रल ऑक्सीजन तैयार किए जा रहे हैं, जो 15 दिन में पूर्ण किए जाएंगे। जिले में अक्टूबर तक प्राइवेट एवं शासकीय दोनों तरह के 500 बेड तैयार किए जाएंगे। वर्तमान में 18 बेड आइसोलेशन में, 24 बेड फीमेल मेडिकल वार्ड में तथा 12 स्पेशल आईसीयू एवं सेंट्रल ऑक्सीजन के बेड है जिनका आज शुभारंभ किया गया है तथा 150 बेड की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिन्हें शीघ्र ही सेंट्रल ऑक्सीजन के साथ प्रारम्भ किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें