प्राकृतिक आपदा अंतर्गत 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत –

( गुना )

अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व अनुभाग गुना सुश्री अंकिता जैन द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार ग्राम सेंधुआ में 10 सितंबर 2020 को पप्‍पी एवं हल्‍की पुत्री श्री खेरू बघेले निवासी ग्राम सेंधुआ की सिंध नदी में डूब जाने से मृत्‍यु हो गयी थी। जिसका शव 11 सितंबर 2020 को प्राप्‍त हो जाने से आर्थिक सहायता हेतु प्रकरण अग्रेषित किया गया था।
कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम द्वारा नायब तहसीलदार वृत म्‍याना तहसील गुना के प्रतिवेदन के आधार पर मध्‍यप्रदेश शासन राजस्‍व विभाग (राहत शाखा) राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र अंतर्गत पानी में डूबने से अथवा नाव दुर्घटना से मृत्‍यु होने पर मृत व्‍यक्ति के परिवार के निकटतम व्‍यक्ति/वारिस को आर्थिक सहायता दिये जाने का प्रावधान होने से मृतिका पप्‍पीबाई एवं हल्‍की के वैध वारिसान पिता खेरू पुत्र गोपाल उर्फ गुपला जाति बघेले निवासी सेंधुआ तहसील गुना को 4-4 लाख रूपये राशि की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत की गयी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें