मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षीर सागर अभियान की पुस्तक का विमोचन किया –

( मुरैना )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 सितम्बर को मंडी प्रांगण मुरैना में क्षीर सागर अभियान की पुस्तक का विमोचन किया। ज्ञात हो कि जल संरक्षण के तहत इस अभियान के तहत मुरैना जिले को केन्द्रीय जल बोर्ड का जल संरक्षण पुरूस्कार 2018 तथा राज्य सरकार का जैव विविधता पुरूस्कार 2019 प्राप्त हो चुका है। इस अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पुस्तक का विमोचन किया।
मुरैना जिले में विगत वर्षो में कम बर्षा होने से भू-जल स्तर में निरंतर गिरावट हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुये मनरेगा एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं से प्रत्येक ग्राम में तालाब निर्माण की योजना बनाई गई है। इस अभियान को ’’क्षीर सागर अभियान’’ के नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत मनरेगा व पीएम केएसवाई -वाटरशेड विकास योजना से 1192 तलाव व अन्य जल संरक्षण गतिविधियां की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब एवं जल संरक्षण की अन्य गतिविधियों को करने से क्षेत्र में भू-जलस्तर में वृद्वि के साथ-साथ किसानों को फसलों में सिचांई के लिए पानी की उपलब्धता हो रही है। साथ ही पशु-पक्षीयों, जंगली जानवरों व अधिक नमी संरक्षित होने से जैवविविधता एवं पर्यावरण में भी सुधार हो रहा है।
खरीफ और रवि की फसल का क्षेत्र कुल खेती का 29 एवं 40 प्रतिशत है। अनुमानित कुल 1700 परिवार फसल उगाने की अवधि में दो बार 1865 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करने में सक्षम हैं। क्षीर सागर अभियान अन्तर्गत निर्मित तालाब के माध्यम से सिंचाई के कुल सिंचित क्षेत्र में 38 से 100 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। आय में वृद्धि-प्रति परिवार वार्षिक आय 67019 रूपये से बढ़कर 140623 रूपये हो गई है। जो एक परिवार की पूर्व की आय का 209 प्रतिशत है। रोजगार में वृद्धि-तालाब निर्माण से 65-54 लाख मानव दिवस श्रजित हुए है। लगभग 4900 परिवारों को जानवरों के पालन-पोषण के लिए और घरेलू उद्देश्य के रूप में लाभ हुआ। सर्वे के दौरान देखने में आया है कि वन्य जीवों और पक्षीयो की संख्या में वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर कृषि राज्यमंत्री श्री गिर्राज डण्डोतिया, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, श्री रूस्तम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, चंबल कमिश्नर श्री आरके मिश्रा, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें