जेएएच अस्पताल में मेडीकल ऑक्सीजन सिलेण्डर सप्लाई हेतु संस्थाएँ/व्यक्ति संपर्क कर करें –
( ग्वालियर )
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जेएएच अस्पताल ग्वालियर समूह में मेडीकल ऑक्सीजन सप्लाई हेतु इच्छुक संस्थाएँ/व्यक्ति डी टाइप ऑक्सीजन सिलेण्डर हेतु संपर्क कर सकते हैं।
संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक जेएएच डॉ. आर एस धाकड़ ने बताया कि जेएएच अस्पताल समूह में मेडीकल ऑक्सीजन सप्लाई हेतु इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएँ संपर्क कर कार्य कर सकती हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेण्डर सप्लाई के संबंध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में कार्यालय अधीक्षक जेएएच अस्पताल ग्वालियर में संपर्क किया जा सकता है।
