
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी द्वारा 14 सितंबर को जनपद पंचायत चिचोली की ग्राम पंचायत कुरसना एवं चिरापाटला तथा जनपद पंचायत भीमपुर की ग्राम पंचायत भांडवा का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।