आरटीपीसीआर एप एवं सार्थक पोर्टल में एंट्री सम्बन्धित जानकारी पर वीडियो कांफ्रेसिंग संपन्न –

( जबलपुर )

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आज वीडिओ कांफ्रेंसिंग एन.आई.सी. वी.सी. कक्ष में आयोजित की गई। जिसमे कलेक्टर ने सभी फीवर क्लीनिक प्रभारी मेडीकल मोबाइल यूनिट चिकित्सको को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये। श्री शर्मा ने निर्देशित किया की आरटीपीसीआर एप एवं सार्थक पोर्टल में एंट्री करते समय सेम्पल देने वाले व्यक्ति की समस्त जानकारी सही एवम स्पष्ट रूप से भरी जाये, ताकि पाजिटिव रिपोर्ट आने पर उक्त व्यक्तियो की कांटेक्ट एवम एड्रेस ट्रेसिंग करने पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और समय पर सभी को समुचित इलाज मिल सके। वीडियो कांफ्रेंसिंग मे अपर कलेक्टर श्री संदीप जी आर, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रियंक मिश्रा एवम डी आई ओ, एन आई सी श्री आशीष शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें