उपचुनाव के सम्बंध में एसडीएम स्तर पर हर सप्ताह होगी बैठक

( मन्दसौर )

दोनों जिलों में एसडीम कार्यालय में बनेंगे कंट्रोल रूम, उपचुनाव के संबंध में झालावाड़ जिले में 3 जिलों की बॉर्डर मीटिंग संपन्न

     आगामी दिनों में आयोजित होने वाले उपचुनाव के संबंध में झालावाड़ राजस्थान में मंदसौर, आगर मालवा एवं झालावाड़ तीनो जिलों की संयुक्त रूप से बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि तीनों जिलों में एसडीएम स्तर पर हर हफ्ते उपचुनाव के संबंध में बैठक आयोजित होगी तथा साप्ताहिक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही तीनों जिलों में एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे। जिससे संबंधित एसडीएम आपस में कोऑर्डिनेट कर सके। बैठक के दौरान मंदसौर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी, श्री एन. गोहेन, कलेक्टर झालावाड, डॉ. किरणसिंह कंग पुलिस अधीक्षक झालावाड, अवधेश कुमार शर्मा कलेक्टर आगर, राकेश कुमार सागर पुलिस अधीक्षक जिला आगर मालवा, कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक जिला आगर सहित संबंधित एस.डी.एम./एस.डी.ओ.पी., थाना प्रभारी, जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित थे।
मंदसौर जिले में विधान सभा उप चुनाव प्रस्तावित हैं,जिसे लेकर आज मंदसौर जिले के समीमावर्ती जिले के साथ यह बैठक आयोजित की गई। अंतर्राज्यीय बॉर्डर सील करने हेतु नाकाबंदी प्लान, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, अवैध शराब पकडने तथा फरार अपराधियों की धरपकड करने पर चर्चा की गई। साथ ही साथ ऐसे अपराधी जो म.प्र. के मंदसौर जिले में अपराध करके राजस्थान में छुपे हो या फिर राजस्थान के ऐसे अपराधी जो मंदसौर जिले की सीमा में हो या यही के निवासी हो उनकी धरपकड किये जाने हेतु चर्चा की गई।
सुवासरा विधानसभा से झालावाड जिले के थाने डग लगे है, जिससे मतदान केन्द्र समीमावर्ती हैं। अंतर्राज्यीय मादक पदार्थो की तस्करी,शराब परिवहन एवं बदमाशों के मूवमेंट पर प्रभावी कार्यवाही करने पर चर्चा की गई। सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जाकर सभी अधिकारी/कर्मचारियों के मोबाईल नम्बर तथा आगर जिले के स्थायी,फरारी एवं गिरफ्तारी वारंटों की सूची आदान प्रदान की गई।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें