
विकासखण्ड ठीकरी के ग्राम अभाली की आंगनवाडियों में भी पोषण माह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियॉ जारी है। इसके तहत सुपरवाईजर श्रीमती उमा आर्य के निर्देशन में गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों, बच्चों को एकत्रित कर उन्हें संतुलित भोजन का महत्व बताया जा रहा है। वहीं किस भोजन के द्वारा कौन सा तत्व प्राप्त होता है, उससे शरीर को क्या लाभ मिलता है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को प्रश्नो, जिज्ञासाओं का भी समाधान किया जा रहा है। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रो से मिलने वाले पूरक पोषण आहार से बनने वाले पोषक आहार के बारे में भी बताया जा रहा है।