
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्य सभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिधिया के चंबल भवन मुरैना में पहुंचने पर श्योपुर जिले के किसानो के साथ दांतरदा की श्रीमती जलेबी बाई पत्नी श्री गिर्राज भी उनसे मिले। इन दोनो पति-पत्नी ने अटल प्रोग्रेस-वे की सौगात के लिए प्रफुल्लित होकर बताया कि यह प्रोग्रेस-वे हमारे अलावा क्षेत्र के किसानो में नई आशा की किरण लेकर आया है। जिसके लिए हम केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के आभारी है।
श्योपुर तहसील के ग्राम दातरदा के निवासी श्रीमती जलेबी बाई पत्नी श्री गिर्राज ने संयुक्त रूप से बताया कि अटल प्रोग्रेस-वे की सौगात से श्योपुर जिले में विकास के द्वार खुलेगे। साथ ही क्षेत्र में आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। इस वे के बनने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ शिक्षा के नये आयाम जुडेगे। साथ ही किसानो की जो जमीन जा रही है। उसके बदले दोगुनी जमीन प्राप्त होगी। वे के निकलने से क्षेत्र के किसानो के भूमि के दाम बढेगे। साथ ही विभिन्न विभागो की योजनाएं वे क्षेत्र के गांवो को मिलेगी।
यह सब करिश्मा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा राज्यसभा सासंद श्री ज्योतिरादित्य सिधिया के प्रयासो से हुआ है। हमारे गांव दातरदा के श्री रामलखन पुत्र श्री सीताराम बैरवा एवं ग्राम बनवाडा के श्री नवल प्राजपति की भी भूमि अटल प्रोग्रेस-वे में जा रही है। यह किसान भी दोगुनी पाकर अटल प्रोग्रेस-वे की सौगात से काफी प्रसन्न है। चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आरके मिश्रा एवं कलेक्टर श्योपुर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अटल प्रोग्रेस-वे के लिए ग्रामीणों को निरंतर संपर्क है। साथ ही कैम्पो में पहुंचकर ग्रामवासियों को जाने वाली भूमि के बदले दोगुना भूमि लेने के लिए समझाइश दे रहे है।
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव बताया कि अटल प्रोग्रेस-वे के अंतर्गत श्योपुर तहसील के क्षेत्र में 23 एवं वीरपुर के क्षेत्र में 17 कैम्प आयोजित कर किसानो से सहमति पत्र भरवाने का कार्य किया जा चुका है। जिसमें 155 किसानो द्वारा अपनी भूमि के बदले दोगुना भूमि लेने के लिए सहमति पत्र प्रदान किये है। इसी प्रकार वीरपुर तहसील के क्षेत्र के 18 गांवो के 619 किसानों में से 188 किसानो ने आयोजित 17 कैम्पो में अपने सहमति पत्र दोगुना भूमि लेने के लिए भरे जा चुके है। किसानो से सहमति पत्र भरने की कार्यवाही श्योपुर, वीरपुर तहसील के राजस्व अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
श्योपुर तहसील के ग्राम दातरदा की निवासी श्रीमती जलेबी बाई पत्नी श्री गिर्राज ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिधिया के समक्ष चंबल भवन कमिश्नर कार्यालय मुरैना मे अवगत करया कि हमारे पास कुल 2.100 हेक्टेयर भूमि है। जिसमें से 0.540 हेक्टेयर भूमि अटल प्रोग्रेस-वे में जा रही है। हमने सर्वे नंबर 240 रकबा 1.80 हेक्टेयर लेने की सहमति दे दी है। इस निर्णय में दोनो पति-पत्नी शामिल है। अटल प्रोग्रेस-वे बनने से क्षेत्र में खुशहाली आयेगी। जिसके लिए हम तह दिल से केन्द्र, मप्र सरकार और जिला प्रशासन के आभारी है।