प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत अधिसूचित फसलों को संशोधित कर पोर्टल पर प्रदर्शित करने हेतु संचालक कृषि को लिखा गया पत्र –

( बैतूल )

कलेक्टर श्री राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा योजना में वर्ष 2020-21 (खरीफ 2020) के क्रियान्वयन हेतु योजना को पटवारी हल्कावार चेक करने के निर्देश दिए गए थे।
जांच के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल में पटवारी हल्कावार अधिसूचित फसलों एवं मध्यप्रदेश राजपत्र में जिले हेतु जारी पटवारी हल्कावार अधिसूचित फसलों की सूची में अंतर पाया गया, जिसके अनुसार जो फसलें मध्यप्रदेश राजपत्र में अधिसूचित हैं, परन्तु वे प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रही हैं। कलेक्टर ने संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उपरोक्तानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल में जानकारी संशोधन कराकर उक्त फसलों को पोर्टल पर प्रदर्शित कराया जाए, ताकि कृषकों की समय-सीमा पर पोर्टल में एंट्री की जा सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें