राज्यमंत्री श्री पटेल का भ्रमण कार्यक्रम –
( सतना )
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्क्ड़ एवं अर्द्ध घुमक्क्ड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल 16 सितम्बर को प्रात: 10 बजे अमरपाटन से प्रस्थान कर प्रात: 10:30 बजे सतना आकर सर्किट हाउस में अधिकारियों/कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। राज्यमंत्री श्री पटेल प्रात: 11:30 बजे टाउन हाल में हितग्राहियों के पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री पटेल दोपहर 1:40 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं से भेंट करने के उपरांत अपरान्ह 3 बजे जनपद पंचायत अमरपाटन के ग्राम ओबरा के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्राम ओबरा में अपरान्ह 4 बजे ईजीएस विद्यालय की बाउण्ड्री वॉल, सामुदायिक/मांगलिक भवन एवं आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे।
